छत्तीगढ़ विधानसभा में नोटबंदी पर हंगामा

कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने नोटबंदी से नागरिकों को हो रही समस्याओं का मामला सदन में उठाया। इस मुद्दे पर प्रतिपक्ष के नारे के जवाब में सत्तापक्ष के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए।

विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि नोटबंदी से उत्पन्न समस्या पर चर्चा प्रश्नकाल के बाद की जा सकती है। इसके बावजूद सदन में शोर-शराबे के दौरान सदन की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

स्थगन के बाद भूपेश बघेल के इस मुद्दे पर बोलने पर सत्तापक्ष के ऐतराज करने पर जोर-जोर से नारे बाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की नारेबाजी के चलते सदन की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की। अध्यक्ष की समझाइश के बाद भी विपक्ष ने नहीं सुनी और हंगामा करते रहे, जिसको लेकर सदन की कार्रवाई दोपहर तीन बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493