जम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बारामूला जिले के सोपोर शहर के पास वन क्षेत्र जलूरा में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा, “अभियान के तहत 20 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) के जवानों सहित सुरक्षा बलों ने छिपे हुए आतंकवादियों की घेराबंदी की। चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस कान्सेटबल की जान चली गई।”

शहीद पुलिसकर्मी की पहचान मोहम्मद शफी के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐसा लगता है कि आतंकवादी फरार हो गए हैं। हालांकि तलाशी अभियान अभी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493