लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के स्थगित

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। संसद के शीत सत्र के पहले दिन बुधवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की सांसद रहीं दिवंगत रेणुका सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रथम व निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

सिन्हा का अगस्त में निधन हो गया था।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पांच अन्य पूर्व सदस्यों आरिफ बेग, पी कानन, हर्षवर्धन, जयंतीबेन मेहता तथा उषा वर्मा को भी श्रद्धांजलि दी।

महाजन ने इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति सिमोन पेरेज के निधन पर शोक जताया। उनका 28 सितंबर को निधन हो गया था। उन्होंने थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुलयादेज को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका 13 अक्टूबर को निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493