भोपाल के वन विहार में मादा तेंदुए की मौत

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में मादा तेंदुआ ‘खुशी’ की मौत हो गई। उसकी उम्र 20 वर्ष थी।

आधिकारिक तौर पर मंगलवार रात दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय उद्यान में खुशी को अक्टूबर, 2015 में बुरहानपुर वन मंडल से 18 वर्ष 10 माह की उम्र में लाया गया था।

मृत तेंदुआ का अंत्यपरीक्षण पशु चिकित्सक चिकित्सक डॉ़ अतुल गुप्ता एवं डॉ़ अमोल द्वारा किया गया। प्रथम ²ष्टया मृत्यु का कारण श्वसन प्रणाली में खराबी परिलक्षित हुई है। अंत्यपरीक्षण के बाद मृत मादा तेंदुआ की अंत्येष्टि कर दी गई।

ज्ञात हो कि वन विहार देश के उन चुनिंदा केंद्रों में है, जहां घायल और लावारिस अवस्था में मिले वन्य प्राणियों का इलाज और पुनर्वास किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493