न्यूयॉर्क में खाड़ी में हजारों मृत मछलियां मिली

न्यूयॉर्क, 16 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। न्यूयॉर्क के लांग द्वीप पर हजारों की तादाद में मृत मछलियां पाई गईं है, जिसके बाद इस घटना की जांच शुरू की गई है।

न्यूयॉर्क, 16 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। न्यूयॉर्क के लांग द्वीप पर हजारों की तादाद में मृत मछलियां पाई गईं है, जिसके बाद इस घटना की जांच शुरू की गई है।

न्यूयॉर्क के स्टेट डिर्पाटमेंट ऑफ इनवॉयरमेंट कंजर्वेशन (डीईसी) ने ईमेल के जरिए कहा है कि लांग द्वीप के मछली पकड़ने के प्रमुख क्षेत्र सिनेकॉक कनाल को सोमवार तड़के बंद करने के दौरान अंदर बड़ी संख्या में अटलांटिक मेनहादेन मछलियां पाईं गईं।

ऐसा लगता है कि इन मछलियों को किसी बड़ी शिकारी मछली ने पीछा किया, जिसके कारण ये मारी गईं। हालांकि इसके कारण मैनहट्टन की ओर स्थित शेनेकॉक खाड़ी के पानी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

संरक्षण विभाग ने कहा कि एक प्रारंभिक विश्लेषण से पता चला है कि पानी में ऑक्सीजन की कमी और मछलियों के उच्च घनत्व के कारण इनकी मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493