इजरायली राष्ट्रपति के आने से देश की छवि दागदार हुई : जव्वाद

जव्वाद ने कहा, “हमारा देश पूरी दुनिया में शांति और मजलूमों के समर्थन के आधार पर अपनी अनूठी पहचान रखता है, इसलिए ऐसे देश से संबंध रखना जो फिलिस्तीनियों के मजलूमों का हत्यारा है, हमारे देश की अमन पसंद छवि को दागदार करता है।”

मौलाना ने नाइजीरिया में शिया पर पुलिस की कार्रवाई, कर्बला में हुए हमलों और पाकिस्तान में दरगाह शाह नूरानी पर हुए हमले की भी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि नाइजीरिया में सऊदी अरब की आर्थिक मदद से शियों पर जो अत्याचार हो रहा वह निंदनीय है। नाईजीरिया में शियों का नरसंहार जारी है और उलेमा पर भी अत्याचार किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन मूकदर्शक बने हुए हैं।

शिया धर्मगुरु ने कहा कि अब तक अयातुल्ला जकजाकी को रिहा नहीं किया गया है और अन्य शिया उलेमा का भी उत्पीड़न जारी है। अफसोस है कि नाइजीरिया में मानवता के नरसंहार पर दुनिया चुप है। जव्वाद ने कहा कि करबला में अकीदतमंदों और पवित्र इमारतों को आतंकवादी निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान में मजलिसों पर हमले हो रहे हैं, सूफियों की दरगाह शाह नूरानी पर आईएस के आतंकवादी हमले में दर्जनों लोग मारे गए हैं, लेकिन पाकिस्तानी सरकार आतंकवाद की समाप्ति के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।

यही कारण है कि अब पाकिस्तान में शियों के साथ साथ आम मुसलमानों को भी मारा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अगले जुमे को नमाज के बाद इस संबंध में शियों द्वारा लखनऊ में प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493