बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पिता के खिलाफ मामला दर्ज

महोबा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा शहर कोतवाली में मंगलवार को एक पिता के खिलाफ अपनी ही बेटी से अश्लील हरकत और दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

महोबा के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बुधवार को कहा, “मंगलवार को पीड़िता की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी और घर में 13 साल की बेटी व उसका पिता था। पिता ने पहले बेटी के साथ अश्लील हरकत की, बाद में उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन बेटी के शोर मचाने पर मुहल्ले के लोग पहुंच गए, जिससे वह बच गई।”

सिंह ने कहा, “मां की तहरीर पर पिता मुकेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493