बोधनन मेय ची सथीरासूत्र दयावती मोदी पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। दयावती मोदी फाउंडेशन ने कला संस्कृति और शिक्षा क्षेत्र का प्रतिष्ठित ‘दयावती मोदी पुरस्कार 2016’ प्रख्यात बोधनंद और बैंकॉक में सथीरा धम्मशाथन केंद्र की संस्थापक मे ची सनसाने सथीरासूत्र को प्रदान किया।

मेय ची को यह पुरस्कार समाज एवं विश्व में उनके योगदान के लिए दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यो और समुदायों में हिंसा को दूर करने के लिए किए गए मानवीय प्रयासों ने थाईलैंड सरकार का ध्यान उनकी ओर खींचा। इसके बाद सरकार ने उन्हें कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पदों पर नियुक्त किया।

मौजूदा समय में वह ग्लोबल पीस इनिशिएटिव ऑफ वुमन की सह अध्यक्ष हैं।

दयावती मोदी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार मोदी ने आईएएनएस को बताया, “मेय ची सनसाने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर थाईलैंड की लोकप्रिय बोधनंद हैं। उन्होंने धम्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रतिष्ठा हासिल की है, जिसमें हम अज्ञानता से छुटकारा पाने और अपने कर्तव्य के दौरान खुश होना सीखते हैं। आज इस मंच पर उन्हें सम्मानित कर मुझे अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।”

मेय ची से पहले यह सम्मान अमिताभ बच्चन, मदर टेरेसा, दलाई लामा, रवि परांजपे, सतीश गुजराल, पंडित जसराज, जगजीत सिंह, आशा भोंसले, पंडित रवि शंकर, अनुप जलोटा आदि को भी मिल चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493