लखनऊ , 17 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम पूरी तरह से साफ है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे का असर दिखाई देगा और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री, झांसी का 22 डिग्री और इलाहाबाद का 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath