राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। संसद के शीत सत्र के दूसरे दिन भी ऊपरी सदन राज्यसभा में नोटबंदी का मुद्दा छाया रहा। विपक्षी दलों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई और इसे दो बार स्थगित करना पड़ा।

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी यही स्थिति बनी रही, जिसके बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर 12 तक के लिए स्थगित कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493