बैतूल में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या

बैतूल, 17 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को आमला थाने के रायसेड़ा गांव के सोमजी धुर्वे की आठवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीया बेटी का घर में खून से लथपथ शव मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

आमला के नगर निरीक्षक एस.के. यादव ने बताया कि नाबालिग के पिता सोमजी और मां मजदूरी करने के लिए देव पिपरिया गांव गए हुए थे और उसके भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। लड़की घर में अकेली थी। छोटे भाई-बहन स्कूल से घर लौटे तक वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सरियाम ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि लड़की के गले में साड़ी का फंदा बनाकर लटकाने का प्रयास किया गया, ताकि ऐसा प्रतीत हो कि उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493