इस सवाल पर कि क्या आप पुतिन को 2018 के बाद रूस का शीर्ष बनाए रखता चाहते हैं। करीब 63 प्रतिशत लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया, जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने नकारात्मक और 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने यह तय नहीं किया है।
सर्वेक्षण के अनुसार, सिर्फ 26 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना था कि 2018 में एक नए नेता रूस के बीच से निकलकर आएगा जो पुतिन की जगह राष्ट्रपति पद का स्थान लेगा। लगभग 49 प्रतिशत उत्तरदाताओं की राय जुदा-जुदा है।
यह सर्वेक्षण 21 से 24 अक्टूबर के बीच किया गया था। इसमें रूसी संघ के 48 क्षेत्रों के 18 साल और उससे ऊपर के 1,600 रूसी नागरिकों को शामिल किया गया था।
dharmpath.com dharmpath