मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘सुमित संभाल लेगा’ से प्रसिद्ध हुए मानसी पारेख, नमित दास अभिनेता सुमीत व्यास के साथ ‘तुम भी ना’ नामक एक म्यूजिक वीडियो के लिए एकजुट हुए हैं।
‘तुम भी ना’ विश्व स्तर पर 800 डिजिटल चैनलों पर उपलब्ध होगा।
मानसी केवल शास्त्रीय गायिका के तौर पर प्रशिक्षित ही नहीं बल्कि टीवी रियलिटी शो ‘स्टार या रॉकस्टार’ भी जीत चुकी हैं।
पार्थिव गोहिल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं मानसी ने संगीत के प्रति झुकाव के बारे में कहा, “जब भी समय मिलता है और मन करता है तो पार्थिव और मैं साथ गाते हैं, रिकॉर्ड करके दोस्तों और परिवार को सुनाते हैं। सुमित, नमित और मुझमें यह जुनून है और हमें यह कभी महसूस नहीं हुआ कि कैसे छोटी चीजें बदलती हैं।”
dharmpath.com dharmpath