नोटबंदी को नागरिकों का समर्थन : सर्वेक्षण

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि देश में नोटबंदी के कारण हो रहीं अत्यधिक असुविधाओं और उत्पादकता में कमी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का लोगों ने समर्थन किया है।

नागरिक संविद मंच ‘लोकलसर्किल्स’ के सर्वेक्षण के अनुसार, 79 प्रतिशत लोग नोटबंदी का समर्थन करते हुए दिखे, जबकि केवल तीन प्रतिशत लोगों ने इसका विरोध किया।

वहीं, अन्य 18 प्रतिशत लोगों ने इस पहल का समर्थन करते हुए इससे होने वाली असुविधा और परेशानियों पर नाराजगी जताई।

यह सर्वेक्षण देश के 200 शहरों में किया गया था और इसमें करीब 10,000 नागरिकों को शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493