विजेंदर के अगले मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुरू

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाले भारत के पेशेवर मुक्केबाज अगले महीने अपना खिताब बचाने उतरेंगे। वह इस मुकाबले में पूर्व विश्व विजेता फ्रांसिस चेका के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।

17 दिसंबर को यहां के त्यागराज स्टेडियम में होने वाले विजेंदर के इस मुकाबले की टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकट ‘बुकमाय शो’ नाम की वेबसाइट पर उपल्बध हैं।

इस मैच के लिए पांच श्रेणियों में टिकट रखे गए हैं। सामान्य टिकट की कीमत 1000 रुपये, प्रीमियर स्टैंड टिकट की कीमत 1500 रुपये, वीआईपी स्टैंड की कीमत 2000 रुपये, गोल्ड रिंगसाइड की कीमत 10,000 रुपये और प्लेटिनम रिंगसाइड की कीमत 15,000 रुपये है।

इस मुकाबले के लिए तकरीबन 5,000 टिकटों की बिक्री की जाएगी। विजेंदर ने इसी साल 16 जुलाई को आस्ट्रेलिया के कैरी होप को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493