चीन ओपन : सिंधु, जयराम को मिली जीत, प्रणॉय हारे

फूझोउ (चीन), 17 नवंबर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने गुरुवार को चीन ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

वहीं पुरुष वर्ग में अजय जयराम ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, लेकिन एच.एस प्रणॉय दूसरे दौर में अपना मुकाबला हार गए हैं।

सातवीं वरीयय प्राप्त सिंधु ने दूसरे दौर में अमेरिका की बेईवान झांग को 18-21, 22-20, 21-17 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीनी खिलाड़ी ही बिंगजियाओ से होगा। उन्होंने थाइलैंड की पोर्नटिप बुरानाप्रात्सेरसुक को 22-20, 21-15 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। पोर्नटिप ने ही सायना नेहवाल को पहले दौर में मात दी थी।

वहीं पुरुष एकल वर्ग में अजय जयराम ने हांक कांग के वेई नान को 20-22, 21-19,21-12 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के चेन लोंग से होगा। चेन में हमवतन शी युकी को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

लेकिन पुरुष वर्ग के एक और अन्य मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी प्रणॉय को हार का सामना करना पड़ा है। चीन के कियाओ बिन ने भारतीय खिलाड़ी को 21-17, 21-19 से हराते हुए इस टूर्नामेंट में उनके सफर को समाप्त किया। बिन क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के इस्कानदार जुलकारनेन से भिड़ेंगे।

इससे पहले बुधवार को लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली सायना को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493