दमिश्क, 17 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो शहर पर गुरुवार को तीसरे दिन भी बम हमले जारी है।
सीरिया के हालात पर नजर रखने वाले संगठन सीरियन आबजर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा है कि पिछले दो दिनों में हमलों में कई लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एसओएचआर ने कहा कि मसकेन हनानू और अल-शखुर के इलाकों में अज्ञात लड़ाकू विमानों और सरकारी हेलीकाप्टरों से गोलीबारी की गई।
एसओएचआर के मुताबिक, रूस ने अलेप्पो पर हुए नए हमलों में शामिल होने से इनकार किया है। संस्था का कहना है कि मंगलवार से लगातार हो रहे हमले में 61 लोग मारे गए हैं।
एसओएचआर के अनुसार, अल-शार, कर्म अल-बइक, अल-शखुर में हुए हमले में 24 लोग मारे गए और अलेप्पो के पश्चिमी बटवो में 23 लोगों की मौत हुई है।
dharmpath.com dharmpath