गोरखपुर एक्सप्रेस में लगेंगे 22 एलएचबी कोच

लखनऊ, 17 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। गोरखपुर से यशवंतपुर तक चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस में कन्वेंशनल कोच के बजाए नए एल.एच.बी. कोच लगाए जाएंगे। अगले साल 21 मार्च से लगने वाले इन कोचों की संख्या 22 होगी।

लखनऊ, 17 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। गोरखपुर से यशवंतपुर तक चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस में कन्वेंशनल कोच के बजाए नए एल.एच.बी. कोच लगाए जाएंगे। अगले साल 21 मार्च से लगने वाले इन कोचों की संख्या 22 होगी।

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी चौहान ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में वर्तमान में चल रहे कन्वेंशनल कोच के स्थान पर एल.एच.बी. कोच लगाए जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि कन्वेंशनल कोच के स्थान पर 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 21 मार्च, 2017 एवं 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 23 मार्च, 2017 दिन गुरुवार से जनरेटर सह लगेज यान के दो, शयनयान श्रेणी के सात, साधारण श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह तथा वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोचों सहित कुल 22 कोच (एल.एच.बी. कोच) लगाए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493