कोलकाता में नकली नोटों के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कोलकाता में 500 और 1,000 रुपये के नकली नोटों को बदलवाने बैंक पहुंचे दो व्यक्तियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बागुईहाटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “दो व्यक्तियों को गुरुवार को बागुईहाटी में 12.5 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1,000 रुपये के नकली नोटों को बदलवाने की कोशिश करते गिरफ्तार कर लिया गया।”

नकदी जिस कार में लाई गई उस कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493