भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से हल्की धुंध और हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दैरान जबलपुर, शहदोल संभाग के अलावा रीवा व दमोह जिलों सहित राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री, इंदौर का 12.4 डिग्री, ग्वालियर का 10.1 डिग्री और जबलपुर का 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री, इंदौर का 28.2 डिग्री, ग्वालियर का 29.9 और जबलपुर का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath