‘फोर्स 2’ महत्वपूर्ण फिल्म : जॉन

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स 2’ शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है और उनका मानना है कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह फिल्म महत्वपूर्ण और तर्कसंगत है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ‘फोर्स 2’ भारत की महत्वपूर्ण फिल्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1,000 रुपये को अमान्य घोषित किए जाने के बाद यह पहली तर्कसंगत फिल्म है।”

फिल्म में एसीपी यशवर्धन का किरदार निभा रहे जॉन ने गुरुवार को फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव और नोटबंदी के बाद लोग राहत चाहते हैं और ‘फोर्स 2’ उन्हें ब्रेक देगी। मैं कहना चाहूंगा कि आएं और फिल्म का आनंद लें।”

जॉन की सह-कलाकार सोनाक्षी ने कहा, “संयोग से हमारी फिल्म मौजूदा स्थिति से पूरी तरह मेल खा रही है, जबकि हमने डेढ़ साल पहले फिल्म पर काम शुरू किया था, जो आज के समाज को प्रतिबिंबित करती है।”

सोनाक्षी का मानना है कि नोटबंदी फिल्मों सहित सभी चीजों को प्रभावित कर रही है, लेकिन पूरी टीम को अच्छे की उम्मीद है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493