रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी, रॉसकोसमॉस ने कहा है कि अंतरिक्ष यान सहित सोयुज-एफजी वाहक रॉकेट को कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम प्रक्षेपण केंद्र से रूस के समयनुसार रात 11.20 बजे लांच किया गया।
इस अंतरिक्ष यान में रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग नोवितस्की, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विट्सन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट शामिल हैं। इनकी अंतरिक्ष केंद्र में 180 दिनों तक ठहरने की योजना है। यह अंतरिक्ष यान रूसी समयनुसार रविवार रात एक बजे आईएसएस से जुड़ जाएगा।
इस अंतरिक्ष यान की पहले 16 नवंबर को लांच करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण 24 घंटे के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath