राष्ट्रपति के प्रवक्ता जंग योन-कुक ने संवाददाताओं को बताया कि उनका मानना है कि अगर कार्यक्रम निर्धारित हो गया तो पार्क त्रिपक्षीय वार्ता में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इस साल इसकी मेजबानी कर रहे जापान ने बैठक की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं की है।
गौरतलब है कि गुरुवार को सियोल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी पार्क के इस सम्मेलन में शामिल होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पार्क की अनुपस्थिति से कूटनीतिक नुकसान हो सकता है, इसलिए उनकी मौजूदगी जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath