मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ताहिर राज भसीन हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स 2’ की विशेष स्क्रीनिंग रविवार को भारतीय रक्षा बलों के 150 सदस्यों के लिए नई दिल्ली में आयोजित करेंगे।
वायुसेना के एक अधिकारी के बेटे ताहिर का मानना है कि फिल्म की अवधारणा और विषय सेना और वायुसेना से जुड़े लोगों से संबंधित है, जिसके चलते वह यह स्क्रीनिंग आयोजित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से जवानों पर गर्व रहा है और ‘फोर्स 2’ में मेरा किरदार कुछ स्तर पर देशभक्ति से भरा है और वह देश की रक्षा में अपने एक प्रियजन को खोने से पीड़ा महसूस कर रहा है। यह मारधाड़ से भरपूर है, इसलिए मुझे लगा कि रक्षा बलों के लिए इसकी स्क्रीनिंग सही है।”
dharmpath.com dharmpath