नीतीश की यात्रा में अधिकारी भाषण देते हैं, विधायक सुनते हैं : रघुवंश

हाजीपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की ‘निश्चय यात्रा’ को बेकार बताते हुए कहा कि इसमें अधिकारी बोलते हैं और विधायक सुनते हैं।

राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश शुक्रवार को वैशाली जिले के महनार में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यात्रा के दौरान केवल बातें की जा रही हैं, धरातल पर काम नहीं दिख रहा। यह केवल जद (यू) की यात्रा बनकर रह गई है।”

रघुवंश ने हालांकि यह भी कहा कि सत्ताधारी घटक दलों- राजद और कांग्रेस के लोगों को यात्रा में आमंत्रित जरूर किया जाता है, लेकिन उनकी कोई मर्यादा नहीं है।

राजद उपाध्यक्ष ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अधिकारी भाषण देते हैं और विधायक सुनते हैं। यही निश्चय यात्रा है।

उन्होंने कहा, “यात्रा के दौरान केवल बातें की जा रही हैं, दावे किए जा रहे हैं।”

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश इससे पहले भी नीतीश के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर उन पर निशाना साधते रहे हैं। वह शराबबंदी का भी मजाक उड़ा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493