पाकिस्तानी जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी नहीं गई : नौसेना

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उस दावे का खंडन किया, जिसमें उसकी नौसेना ने कहा है कि एक भारतीय पनडुब्बी उसके जल क्षेत्र में चली गई थी, और उसके बाद उसका पीछा किया गया था।

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उस दावे का खंडन किया, जिसमें उसकी नौसेना ने कहा है कि एक भारतीय पनडुब्बी उसके जल क्षेत्र में चली गई थी, और उसके बाद उसका पीछा किया गया था।

जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि एक भारतीय पनडुब्बी उसके जल क्षेत्र के पास देखी गई और समय रहते उसे खदेड़ दिया गया।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी.के. शर्मा ने कहा, “भारतीय नौसेना इस खबर को सरासर झूठ करार देती है, और इस घटना से इंकार करती है।”

पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना बेड़े की टुकड़ियों ने भारतीय पनडुब्बी का पीछा किया और तब तक पीछा किया, जब तक कि वह पाकिस्तानी जल क्षेत्र से बाहर नहीं चली गई।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पनडुब्बी को खदेड़ने की पाकिस्तानी नौसेना की क्षमता देश की पनडुब्बी रोधी क्षमता का एक स्पष्ट सबूत है।

प्रवक्ता ने कहा, “भारत के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पाकिस्तान सक्षम है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपनी पनडुब्बियों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में तैनात करने की कोशिश कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493