नैरोबी, 18 नवंबर (आईएएनएस)। केन्या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी स्क्वाश टीम का चयन ट्रायल प्रक्रिया से अलग खिलाड़ियों की रैंकिंग के आधार पर करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केन्या के स्क्वाश और रैकेट्स महासंघ (केएसआरए) के चेयरमैन डेविड नगुंजिरी ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन महासंघ की लीग और संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य प्रतियोगिताओं से खलाड़ियों द्वारा हासिल किए गए अंकों के आधार पर होगा।
नगुंजिरी ने कहा, “कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हमारी प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं, लिया क्योंकि उन्हें उनके कौशल के आधार पर राष्ट्रीय टीम में स्थान दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके कारण देश में खेल के विकास में कमी रही है।”
उन्होंने कहा कि अब से राष्ट्रीय टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, जिन्होंने केएसआरए प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्हीं खिलाड़ियों को ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश के प्रतिनिधित्व की स्वीकृति मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath