मुम्बई इंडियंस के मुख्य कोच नियुक्त किए गए जयवर्धने

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को नए सीजन के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

39 साल के जयवर्धने इस पद पर रिकी पोंटिंग का स्थान लेंगे। जयवर्धने आईपीएल में दिल्ली, पंजाब और कोच्ची के लिए खेल चुके हैं।

मुम्बई इंडियंस ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

पोटिंग ने चार सीजन मुम्बई इंडियंस के साथ बिताए। बीते दो सीजन में वह टीम के मुख्य कोच रहे।

अपनी नियुक्ति पर जयवर्धने ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मुम्बई इंडियंस प्रबंधन मेरी विचारों से प्रभावित नजर आया। मैं इस टीम से जुड़ने के लिए बेसब्र हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493