गोयल ने एफआईएच अध्यक्ष बत्रा को बधाई दी

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के नवनियुक्त अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को बधाई दी।

बत्रा ने इससे पहले एफआईएच में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवा दी थी।

इसके बाद बत्रा को लिएंड्रो नेग्रे के स्थान पर चार साल के लिए एफआईएच का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खेल मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, “गोयल ने बत्रा के एफआईएच का नवनियुक्त अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।”

बयान में कहा गया, “एक संदेश में गोयल ने आशा जताई है कि बत्रा के नेतृत्व में हॉकी खेल रहे देशों की संख्या में इजाफा होगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खोए हुए वर्चस्व को हॉकी फिर से पा लेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493