छात्रों का हुनर देख स्तब्ध हूं : अनुराग कश्यप

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रैजुएट फोटोग्राफी एग्जिबिशन 2016 का आयोजन अरबिंदो सेंटर फॉर आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन के कैम्पस में हुआ।

इस चार दिवसीय आयोजन में एसएसीएसीए के क्रिएटिव फोटोग्राफी प्रोग्राम के 17 विद्यार्थियों ने अपनी फोटोग्राफी का हुनर दिखाया।

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने शुक्रवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इससे पहले फोटोग्राफी पर चर्चा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, “प्रदर्शनी में दर्शाए गए कार्य की गुणवत्ता बहुत ही प्रभावशाली है। हर तस्वीर अपने आप में एक कहानी कहती है। मैं बहुत स्तब्ध हूं।”

छात्रों ने अपनी पसंद की परियोजना को तैयार करने के लिए तीन-चार महीने मेहनत की है। हर किसी ने अपनी सोच को वास्तविकता के धरातल पर उतारने के लिए काफी मेहनत की है।

यह प्रदर्शनी इंडियन हैबिटेट सेंटर में 19 से 21 नवंबर तक चलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493