शी जिनपिंग एपेक बैठक में हिस्सा लेने पेरू पहुंचे

इस लैटिन अमेरिकी देश की यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है। शी ने इससे पहले इक्वाडोर का भी दौरा किया।

एपेक बैठक पेरू की राजधानी लीमा में ‘गुणवत्ता विकास एवं मानव विकास’ शीर्षक के तहत 19-20 नवंबर को होगी।

शी एपेक के सीईओ के सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे और एपेक की कारोबारी सलाहकार परिषद के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और एपेक के सदस्य देशों के साथ भी मुलाकात करेंगे।

इस साल एपेक की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी बढ़ते संरक्षणवाद जैसी समस्याओं के साथ आर्थिक सुस्ती से उबरने की कोशिश कर रही है।

चीन ने वैश्विक मुक्त व्यापार प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी रूप में संरक्षणवाद के विरोध का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493