बिहार रेजिमेंट का हीरक जयंती समारोह, सेनाध्यक्ष पटना पहुंचे

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग बिहार रेजिमेंट सेंटर की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में भाग लेने शनिवार को दानापुर सैन्य छावनी पहुंचे।

पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे से सेनाध्यक्ष सीधे दानापुर सैन्य छावनी पहुंचे, जहां उन्हें रेजिमेंट के परेड मैदान में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सेनाध्यक्ष ने ड्रील मैदान में हीरक जयंती समारोह पर आयोजित मोटरसाइकिल डिस्प्ले, कलर प्रजेंटेशन व मिलन परेड में भाग लिया। उन्होंने परेड में रेजिमेंट की तीन नई बटालियनों 18वीं, 19वीं व 20वीं को कलर प्रजेंटेशन में ध्वज प्रदान किया।

सेनाध्यक्ष के आगमन को लेकर सैन्य छावनी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शनिवार सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक छावनी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बिहार रेजिमेंट अपने गौरवशाली 75 वर्ष पूरे कर रही है। हीरक जयंती के अवसर पर दानापुर सैन्य छावनी में शानदार तैयारी की गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह की शुरुआत शनिवार को हुई। मुख्य समारोह शनिवार को और समापन समारोह सोमवार को होगा।

इस समारोह में भाग लेने के लिए देशभर से सैन्य अधिकारी और इस रेजिमेंट में सेवा देने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी दानापुर पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493