एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के अंतिम-4 में मरे

लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टार खिलाड़ी एंडी मरे ने एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के अंतिम चार में प्रवेश पा लिया है।

मरे ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर पर खेले गए अंतिम मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टान वावरिंका को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात देकर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ब्रिटिश खिलाड़ी का मुकाबला शनिवार को कनाडा के मिलोस राओनिक से होगा।

मरे ने अपनी जीत के बाद कहा, “राओनिक के सर्व अच्छे और बड़े होते हैं। अवसर मिलने पर वह आगे भी बढ़ते हैं। मुझे लगता है कि यहां की स्थिति उनके अनुरूप है और उन्हें पसंद आ रही है। मुझे अगले मुकाबले में उनके खिलाफ बेहतर अवसर तलाशने होंगे।”

इससे पहले, वर्तमान में विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी राओनिक ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को लंदन के ओ-2 एरीना में खेले गए मुकाबले में 7-6 (7-5), 6-3 से मात देते हुए सेमीफाइनल्स में जगह बनाई थी।

इसके अलावा, टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और जापान के केई निशिकोरी के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493