बिग बी ने गरीबी निवारण में सहयोग की अपील की

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सभी से गरीबी निवारण में सहयोग करने का आग्रह किया है।

बिग बी ने शुक्रवार को ट्विटर और अपने आधिकारिक ब्लॉग पर ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के सदस्य क्रिस मार्टिन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “कल (शनिवार) ग्लोबल सिटिजन कॉन्सर्ट..कोल्डप्ले और जे जेड के साथ कई अन्य। आईये, गरीबी निवारण में सहयोग दीजिए।”

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “इस कॉन्सर्ट का आयोजन हमारे ब्रह्मांड से गरीबी के निवारण और गरीबों के भले के लिए किया जा रहा है। जब हम इस अभियान के बारे में बात करते हैं तो हमारे अंदर गर्व का एहसास होता है और क्यों न हो।”

जीसीएफआई में कोल्डप्ले के अलावा बैंड ‘द वैम्प्स’, जे जेड और डेमी लोवातो की प्रस्तुति भी होगी।

समारोह में ए.आर. रहमान, शाहरुख खान, फ्रीडा पिंटो, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीता चोपड़ा, मोनाली ठाकुर और अरिजीत सिंह समेत कई नामी गिरामी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493