रणवीर संग मंच साझा करने को उत्साहित हर्षी मैड

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल की पूर्व प्रतियोगी गायिका हर्षी मैड ब्रैडफोर्ड में आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के स्पेशल लांच कार्यक्रम में रणवीर सिंह के साथ प्रस्तुति देने को लेकर उत्साहित हैं।

हर्षी ने आईएएनएस से कहा, “मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं बॉलीवुड में बड़ी हुई हूं, लेकिन इससे दूर रही, इसलिए ब्रैडफोर्ड में ‘बेफिक्रे’ का हिस्सा बनना दो सपनों का एक-साथ सच हो जाने जैसा है।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक बड़े सम्मान की बात है कि यूनेस्को द्वारा घोषित दुनिया की इस पहली फिल्म सिटी (ब्रैडफोर्ड) ने मुझे प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है। इस शहर का दुनिया भर की रचनात्मक प्रतिभाओं को सम्मानित करने का एक लंबा इतिहास रहा है।”

उन्होंने कहा कि वह रणवीर के साथ प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493