समाचार एजेंसी दोगान की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना एजियन सागर से सटे आयदिन प्रांत के दिदिम में हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, फाइबर नौका में 13 सीरियाई शरणार्थी थे, जो ग्रीस जा रहे थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से यह नौका तुर्की के तट पर पलट गई।
डूबने से छह शरणार्थियों की मौत हो गई और चार अन्य को बचा लिया गया। लापता शरणार्थियों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि 15 नवंबर को तटीय रक्षा इकाइयों ने कुल 40 सीरियाई नागरिकों को पकड़ लिया था, जो दिदिम से ग्रीस जाने की कोशिश कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath