पूर्वोत्तर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया कि 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में 19 नवंबर को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया गया।
उन्होंने कहा कि 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 20 नवंबर को नई दिल्ली से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 20 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 21 नवंबर को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस में 21 नवंबर को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक कोच, 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस में 22 नवंबर को शालीमार से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath