चेन्नई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मख्यमंत्री जे.जयललिता को शनिवार को यहां अपोलो अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से एक विशेष कक्ष में स्थानान्तरित किया गया। अन्नाद्रमुक के एक नेता ने यह जानकारी दी।
अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता सी.पोन्नइयान ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें अभी तुरंत एक विशेष कक्ष में ले जाया गया है।”
अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष प्रताप सी. रेड्डी ने पहले कहा था कि जयलतिा बिल्कुल ठीक हैं और जब चाहें घर जा सकती हैं।
रेड्डी ने कहा कि जयललिता अच्छे से श्वास लेती हैं व सोती हैं और प्रतिदिन केवल 15 मिनटों तक श्वसन प्रणाली पर रहती हैं।
68 वर्षीय अन्नाद्रमुक की प्रमुख को बुखार और निर्जलीकरण के कारण गत 22 सितम्बर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।
dharmpath.com dharmpath