सिया ने देव पटेल अभिनीत फिल्म में गाया गाना

लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई गायिका सिया फर्लर ने बॉलीवुड शैली के नए गीत ‘नेवर गिव अप’ को पेश किया।

ग्रेग कुर्स्टिन निर्मित यह गाना आगामी फिल्म ‘लॉयन’ का हिस्सा है। इसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल काम कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, बॉलीवुड शैली के इस गीत के बोल प्रेरणादायक हैं।

यह फिल्म एक भारतीय लड़के से जुड़ी सच्ची कहानी पर आधारित है। पांच साल की उम्र में परिवार से बिछुड़ जाने पर उसे एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार गोद ले लेता है। 25 साल बाद वह अपने असली माता-पिता को ढूंढ़ने की कोशिश करता है।

फिल्म में रूनी मारा, डेविड वेनहेम और निकोल किडमैन आदि कलाकार भी हैं।

सेरू ब्रील्र्ये की आत्मकथा ‘अ लांग वे होम’ पर आधारित यह फिल्म अमेरिका के सिनेमाघरों में इस महीने के अंत में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493