नैरोबी, 20 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार को एक राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक हाथी को कुचल डाला।
नैरोबी, 20 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार को एक राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक हाथी को कुचल डाला।
केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस (केडल्ब्यूएस) ने बताया कि नैरोबी-मोंबासा राजमार्ग पर सुबह तड़के वयस्क मादा हाथी की एक दुर्घटना में मौत हो गई।
संगठन ने एक बयान में कहा, “नैरोबी-मोंबासा राजमार्ग से सटे पार्क के कांगा स्टेशन क्षेत्र में सुबह तड़के एक कैंटर लॉरी की टक्कर से हाथी की मौत से केडब्ल्यूएस काफी आहत है।”
बयान के अनुसार, मोंबासा के तटीय शहर जा रही इस लॉरी ट्रक में तीन लोग सवार थे, इन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
घटना के बाद हाथी के शव को सड़क से हटा दिया गया है और उसके दांतों को केडब्ल्यूएस की सुरक्षा में रखवा दिया गया है। पुलिस और केडब्ल्यूएस ने इस दुर्घटना का जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath