कश्मीर में अगले 2 दिनों में बारिश, बर्फबारी की संभावना

जम्मू/श्रीनगर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाने के कारण रात के तापमान में काफी सुधार हुआ है।

जम्मू/श्रीनगर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाने के कारण रात के तापमान में काफी सुधार हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “करीब तीन महीने के शुष्क मौसम के बाद अगले 48 घंटों में राज्य के ऊपरी भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा, “रात भर बादल छाए रहने के कारण रविवार को पूरे राज्य के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।”

उन्होंने कहा, “राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जम्मू शहर में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कटरा शहर में 12.0 डिग्री, बतोते में 9.8 डिग्री, बनीहाल में 3.5 डिग्री और जम्मू क्षेत्र के भदेरवा शहर में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा कि रात का सबसे कम तापमान श्रीनगर शहर में शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 3.5 डिग्री कम और गुलबर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “लद्दाख क्षेत्र में कारगिल शहर में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कि राज्य के किसी भी अन्य शहर में दर्ज किए गए रात के तापमान में सबसे कम है।”

अधिकारी ने कहा, “लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493