बार्सिलोना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन की शीर्ष फुटबाल लीग ‘ला लीगा’ के 12वें दौर के मुकाबले में मलागा ने अपनी टीम में नौ खिलाड़ी होने के बावजूद बार्सिलोना को जीतने नहीं दिया। यह मुकाबला गोलरहित ड्रॉ हुआ।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने स्टार खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और लियोनेल मेसी के शामिल न रहने का खामियाजा बर्सिलोना को भुगतना पड़ा।
लुइस को उनके गलत व्यवहार के कारण निलंबित किया गया था और इस कारण वह इस मैच में शामिल नहीं हो पाए, वहीं मेसी बुखार से पीड़ित रहने के कारण खेल से बाहर हैं।
इस मुकाबले में मलागा की टीम के दो खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया गया, जिसके कारण टीम को नौ खिलाड़ियों के साथ ही बाकी का मुकाबला खेलना पड़ा। लेकिन, इसका उनके खेल पर कोई असर नहीं पड़ा।
मलागा के डिएगो लोरेंते (68वें मिनट) को नेमार के साथ भिड़ंत के कारण लाल कार्ड दिखाकर मुकाबले से बाहर किया गया, वहीं जुआन कार्लोस को इंजुरी टाइम में विरोध जताने के लिए लाल कार्ड मिला।
इस हार से बार्सिलोना पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है और वह लीग सूची में 26 अंकों के साथ रियल मेड्रिड से पीछे दूसरे स्थान पर बरकरार है।
इसके अलावा टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य मुकाबले में सेविला ने डिपोर्टिवो ला कोरुना को 3-2 से मात देकर लीग सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath