हेफेई में यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूएसटीसी) के प्राध्यापक और बीजिंग-शंघाई क्वांटम संचार लाइन के मुख्य इंजीनियर चेन युआओ ने कहा कि यह नई क्वांटम संचार लाइन अन्हुई प्रांत की राजधानी हेफेई से शंघाई तक जुड़ी होगी।
यह बीजिंग से शंघाई के बीच 2,000 किलोमीटर लंबी क्वांटम संचार लाइन का ही भाग है।
चेन के अनुसार, इस 712 किलोमीट लंबी लाइन में 11 स्टेशन हैं। क्वांटम संचार लाइन अति-उच्च सुरक्षा को बढ़ावा देगी। इसके माध्यम से प्रेषित सूचना को रोकना, बाधित और चुरा पाना असंभव है।
dharmpath.com dharmpath