इंफाल, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के एक रद्दी व्यापारी की इंफाल में बम विस्फोट में मौत हो गई। बम सड़क के बीचोबीच लगाया गया था। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
किसी ने अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बिमल राय की सुबह करीब 8 बजे सिंग्जामेई में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में मौत हो गई। बम रिमोट द्वारा संचालित किया गया।
घटना स्थल पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शक्तिशाली बम के ट्रांस-एशियाई राजमार्ग संख्या एक पर सुबह लगाए जाने का संदेह है। इसे एक रिमोट द्वारा संचालित किया गया। विस्फोट के समय रद्दी व्यापारी पास के दुकान में बैठा हुआ था। ”
राज्य पुलिस विस्फोट की जांच कर रही है। इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath