अलेप्पो में विद्रोहियों की गोलाबारी में 7 छात्र मारे गए

दमिश्क, 20 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो शहर में रविवार को विद्रोहियों द्वारा एक स्कूल पर की गई गोलाबारी में कम से कम सात बच्चे मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संस्था ने कहा है कि सरकार नियंत्रित अलेप्पो के पश्चिम हिस्से से लगे अल-फुरकान में स्थित एक स्कूल को निशाना बनाया गया।

आधिकारिक समाचार एजेंसी साना ने भी कहा है कि हमले में 20 अन्य छात्र घायल हुए हैं।

एजेंसी ने कहा है कि सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हमला विद्रोहियों द्वारा अलेप्पो के सरकारी नियंत्रण वाले हिस्से में की जा रही अंतहीन गोलाबारी की श्रृंखला की ताजा कड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493