गांवों में मार्च 2019 तक 1 करोड़ घर बनेंगे

आगरा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मार्च, 2019 तक एक करोड़ घर निर्मित किए जाएंगे। भवनहीन तथा एक या दो कमरे के कच्ची छत कच्ची दीवार के मकान में रहने वाले गरीब परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का शुभारंभ आगरा से किया। इसके अंतर्गत सभी ग्रामीण परिवारों को वर्ष 2022 तक पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित व पक्के घर उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

नवीन योजना में तालमेल के माध्यम से लाभार्थी को प्रति इकाई लगभग 1.50-1.60 लाख रुपये उपलब्ध होंगे। लाभार्थी की इच्छा पर रुपये 70,000 की राशि के ऋण का भी प्रावधान है।

प्रधानमंत्री ने मंच के पास प्रदर्शित कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकतानुसार तैयार किए गए 200 से अधिक भवन डिजाइन में से लगभग 40 डिजाइनों का अवलोकन किया तथा ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों से मुलाकात की।

मोदी आगरा जिले के लाभान्वितों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृति पत्र भी दिए गए।

मार्च, 2019 तक एक करोड़ घर निर्मित किए जाएंगे। लाभान्वितों का चयन सामाजिक-आर्थिक जनगणना, 2011 के आधार पर तथा ग्रामसभा के अनुमोदन से किया गया है। भवनहीन तथा एक या दो कमरे के कच्ची छत कच्ची दीवार के मकान में रहने वाले गरीब परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

स्थानीय निर्माण सामग्री के अधिकतम उपयोग के साथ रसोईए बिजली कनेक्शन, एलपीजीए स्नानघर व शौचालय के प्रावधानों से युक्त कर आवास को एक पूर्ण रूप दिया गया है। लाभान्वितों को भुगतान पूरी तरह आईटी/डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा तथा आईसीटी व स्पेस टेक्नॉलोजी (अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी) के उपयोग से कार्य की प्रगति का अनुश्रवण आवाससॉफ्ट एमआईएस पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ऐसे लाभान्वितों से भी बातचीत की, जिनके घर का निर्माण नए डिजाइन के प्रयोग से प्रशिक्षण के क्रम में किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493