राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में छोटू उलटफेर का शिकार

हरिद्वार, 20 नवंबर, (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन रविवार को दो दिग्गज मुक्केबाज उलटफेर का शिकार हो गईं।

हरिद्वार, 20 नवंबर, (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन रविवार को दो दिग्गज मुक्केबाज उलटफेर का शिकार हो गईं।

विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली रेलवे की छोटू लोरा को 54 किलोग्रम भारवर्ग में मणिपुर की वाई. संध्यारानी ने कड़े मकुबाले में मात दी। वहीं असम की जमुना बोरो को इसी भारवर्ग में हरियाणा की शिक्षा ने हराया।

इसी साल अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की महिला विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाली रेलवे की सोनिया लाथेर ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए बिहार की प्रतिद्वंद्वी सीमा कुमारी को मुकाबले के दूसरे राउंड में ही नॉकआउट कर जीत हासिल की।

एशियन चैम्पियनशिप-2011 में रजत पदक अपने नाम करने वाली पवित्रा को 64 किलोग्राम भारवर्ग में बिना खेले जीत मिली। उनकी प्रतिद्वंद्वी डॉली सिंह रिंग में नहीं उतरीं, जिससे पवित्रा को अगले दौर में वॉक ओवर मिला।

छोटू अपनी विपक्षी खिलाड़ी के आक्रामक खेल के आगे नहीं टिक सकीं। संध्यारानी ने छोटू को 2-1 से मात दी। संध्यारानी ने शुरू से ही छोटू पर जोरदार हमले किए हालांकि अपने शानदार फुटवर्क से छोटू ने कई बार बेहतरीन बचाव किया लेकिन अपनी हार नहीं टाल सकीं।

शिक्षा ने जमुना को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात दी। जमुना रक्षात्मक रहीं और इसी का फायदा उनकी विपक्षी ने उठाया।

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में रविवार को कुल 64 मुकाबले खेले गए।

54 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की सोनिया ने गीता थापा को 2-1 से हराया, दिल्ली की श्वेता ने हिमाचल प्रदेश की गुरवंती को 2-1 से हराया। राजस्थान की नेहा भम्बु रिंग में नहीं उतरीं जिसकी वजह से गुजरात की पारगना आर को विजेता घोषित किया गया। मेघालय की इदादारिशा एल ने आंध्र प्रदेश की जी. सुजाता को 3-0 से मात दी। ऑल इंडिया पुलिस की ज्योती बोरो ने झारखंड की चारूमुनी मार्डी को नॉकआउट कर दिया। पश्चिम बंगाल की ऋचा शर्मा ने पुदुचेरी की आर. मालारही श्री को नॉकआउट करते हुए जीत हासिल की। मध्य प्रदेश की पूर्णिमा राजपूत ने पंजाब की परमिंदर कौर को 3-0 से हराया। सिक्किम की लाकपा डी ने नागालैंड की नोकजेन हांग्ला को 3-0 से मात दी।

57 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की सोनिया ने निशा जाटव को नॉकआउट किया। इसी भारवर्ग में रविवार को जीत हासिल करने वाली मुक्केबाजों में राजस्थान की डिम्पल तंवर, महाराष्ट्र की सोलानी, मणिपुर की प्रेमी देवी, ऑल इंडिया पुलिस की सुनिता, दिल्ली की बबिता सोलंकी, हिमाचल प्रदेश की किरण वर्मा, बंगाल की सुपर्णा दास और उत्तराखंड की कमला बिष्ट शामिल हैं।

82 किलोग्राम भारवर्ग में मिजोरम की लालाफाकमावई, दिल्ली की रेणुका, तमिलनाडु की बाहारानी प्रिया, और दीक्षा ने जीत हासिल की।

60 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की मोनिका, दिल्ली की भारती कौशिक, हिमाचल प्रदेश की दया देवी, महाराष्ट्र की भाग्यश्री, राजस्थान की ममता वर्मा, छत्तीसगढ़ की रेणुका, मणिपुर की शोभा देवी, ऑल इंडिया पुलिस की प्रीति बेनीवाल, आंध्र प्रदेश की एन. अन्नपूर्णा, बिहार की शिवानी, नागालैंड की अरेसांग्ला और रेलवे की प्रियंका चौधरी ने जीत हासिल की।

असम की अंजली ने चंडीगढ़ की निमा को 3-0 से हराया। सिक्किम की सुब्बा ने पुदुचेरी की नर्मधा जे को नॉकआउट किया।

64 किलोग्राम भारवर्ग में आंध्र प्रदेश की ए मनीषा ने जम्मू एवं कश्मीर की स्टेनजीन को 3-0 से हराया। बिहार की रानी कुमारी को पुडुचेरी की निला ने नॉकआइट किया।

75 किलोग्राम भारवर्ग में पंजाब की ज्योति ने गुजरात की मोनिका सोलंकी को नॉकआउट किया। हरियाणा की बंटी ने हिमाचल प्रदेश की रेखा को 3-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493