बुजुर्ग ने हवालात में फांसी लगाई, 2 निलंबित

देवास, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में पत्नी की शिकायत पर थाने पहुंचे एक बुजुर्ग ने रविवार रात हवालात में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गुलाब सिंह (70) की पत्नी ने डायल 100 में शिकायत की थी कि उसका पति शराब के नशे में उससे गाली-गलौच कर रहा है। इस शिकायत पर पुलिस गुलाब सिंह को रविवार रात थाना ले आई थी। गुलाब को रात में हवालात में रखा गया, जहां उसने ओढ़ने वाली चादर का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस अधीक्षक शुक्ला ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “बुजुर्ग द्वारा हवालात में आत्महत्या किए जाने के मामले में उपनिरीक्षक रामचरित दूबे और कांस्टेबल राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493