राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। नोटबंदी पर हंगामे के बीच सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुबह से लेकर अब तक चार बार स्थगित की गई है।

सदन की कार्यवाही दोबारा 12.30 बजे शुरू होने के बाद विपक्ष ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्ष देश का मूड समझने में सक्षम नहीं है, लोग नोटबंदी के पक्ष में हैं।

विपक्ष के सांसदों ने नकवी के बयान का पुरजोर विरोध किया।

विपक्षी दल केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद एटीएम और बैंकों के बाहर कतार में खड़े लोगों की मौत पर शोक जताने की मांग करते रहे।

सभापति हामिद अंसारी ने हंगामा कर रहे सांसदों से शांत रहने की अपील की लेकिन वे चिल्लाते रहे। इसके बाद सभापति ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

इससे पहले राज्यसभा की कार्यवाही रविवार को हुए कानपुर रेल हादसे में मरने वाले 130 यात्रियों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य सीताराम येचुरी ने सवाल किया, “यदि रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया जा सकता है तो नोटबंदी के बाद कतार में लगे लोगों की मौत पर शोक क्यों नहीं व्यक्त किया जा सकता?”

सदन में जारी हंगामे को देखते हुए उप सभापति पी. जे. कुरियन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493