चेन्नई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी केडिला हेल्थकेयर ने सोमवार को बताया कि उसे बाजार में मोट्रोनीडाजोल गोली उतारने के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की मंजूरी मिल गई है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी रिपोर्ट में केडिला हेल्थकेयर ने कहा कि बैक्टीरिया या परजीवी की वजह से होने वाले संक्रमण में इलाज के लिए उसकी मेट्रोनीडाजोल गोली को बाजार में उतारने की मंजूरी मिल गई है।
केडिला हेल्थकेयर के मुताबिक इन गोलियों का निर्माण समूह की हिमाचल प्रदेश की बड्डी में स्थित निर्माण संयंत्र में किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath